कौन हैं पिया डांडिया? जिन्होंने US मिडटर्म चुनाव में ट्रंप के करीबी को हरा रचा इतिहास, जयपुर से खास रिश्ता

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में जीत दर्ज करने वाली भारतीय मूल की पिया डांडिया ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई कीहै. इस पढ़ाई के दौरान गर्मी की छुट्टी के समय वो दिल्ली की झुग्गी-बस्तियों में बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाया करती थी.अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. CNN के मुताबिक मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स हाउस और सीनेट दोनों पर कब्जा कर लेंगे. इस चुनाव में ट्रंप के कई करीबी नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है. अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में फ्लोरिडा से डेमोक्रेटिक पार्टी की पिया डांडिया ने जीत दर्ज की है. पिया ने ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के कारोबारी उम्मीदवार केसी अस्कर को पराजित किया. पिया अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित होने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं. उनसे पहले प्रमिला जयपाल यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं. राशानदार तोड़ निकाल लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here