Home Uncategorized पुराने दरवाजे को नया कैसे बनाएं? लकड़ी की पॉलिश कैसे बनाएं

पुराने दरवाजे को नया कैसे बनाएं? लकड़ी की पॉलिश कैसे बनाएं

लकड़ी की पॉलिश में क्या मिलाना चाहिए? आप कम खर्च में अपने पुराने लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजों और खिड़कियों को नया जैसा चमकदार बना सकते हैं. आज हम आपको घर पर DIY होममेड पॉलिश बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जो आपके घर के दरवाजों और खिड़कियों को मिनटों में चमका देंगे DIY Wooden Polish: दिवाली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और लोगों ने घरों में साफ-सफाई करना शुरू कर दिया है. ऐसे में अधिकतर लोग घर के फर्श, किचन और फर्नीचर पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां अक्सर अपनी चमक खो चुकी होती हैं. ऐसे में कई लोग नई पॉलिश कराने के लिए कारपेंटर बुलाने का सोचते हैं, जिससे काफी खर्च भी होता है. अगर आप कम खर्च में अपने पुराने लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजों और खिड़कियों को नया जैसा चमकदार बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर DIY होममेड पॉलिश बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जो आपके घर के दरवाजों और खिड़कियों को मिनटों में चमका देंगे. इसकी जानकारी @MaaYehKaiseKarun नाम के यूट्यूब हैंडल से शेयर की गई है.इन चीजों की पड़ेगी जरूरत1 चम्मच शैंपू1 चम्मच सफेद सिरका1/4 चम्मच बेकिंग सोडा1 चम्मच सरसों का तेलकैसे बनाएं पॉलिश?दरवाजे की पॉलिश बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में शैंपू और सफेद सिरका डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद बेकिंग सोडा डालें. आप देखेंगे कि सोडा डालते ही मिश्रण में झाग बनने लगेगा, इसलिए कुछ सेकंड रुकें और फिर इसे दोबारा मिला लें. आखिर में इसमें सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपका पॉलिश बनकर तैयार हो जाएगा.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version