यूक्रेन में बेटा कैद और एक गरीब मां की जंग; मगर लड़ रही एक वकील-जो उस परिवार के लिए बनी फरिश्ता

दीपा जोसफ के सामने अलग टास्क था. अब तक की गई सारी कार्रवाही का कोई मतलब नहीं रह गया था. उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की और भारत सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की. वहीं जून 2026 में यूक्रेन में एक दया अर्जी लगाई.कहानी बिल्कुल रियल है. 23 साल पहले एक महिला प्रेग्नेंट होती है. बच्चा पेट में है तभी पति तलाक दे देता है. फिर भी मां बच्चे को जन्म देती है. कसम खाती है कि अकेले ही बच्चे को पालेगी. सिलाई का काम करती है, बच्चे के हर अरमान पूरे करने की कोशिश करती है. बच्चा भी मां की तकलीफ समझता है. खूब मन लगाकर पढ़ता है. दोनों के हजारों सपने हैं और लाखों उम्मीदें. फिर इन उम्मीदों को एक दिन और पंख लग जाते हैं. बच्चा विदेश जाता है और फिर सारे अरमान और सारी उम्मीदें 23 साल पीछे चली जाती हैं. सब कुछ अंधकार में दिखता है.हसीना बानो ने एनडीटीवी को बताया कि साहिल के पापा से तलाक के बाद अपने मम्मी-पापा और भाइयों की मदद से किसी तरह साहिल को पालते समय जितने कष्ट नहीं हुआ, उससे ज्यादा कष्ट इस बात से हुआ कि बेटा जेल में है. वही बेटा जो कभी कोई गलत काम करते नहीं पकड़ा गया. उनका दिल इस बात पर एतबार करने करने को तैयार नहीं था, मगर रूस में जाकर बेटे को कैसे छुड़ाएं. इधर-उधर धक्के खाती रहीं. कोई सुनने को तैयार नहीं था. पर एक मां क्या करती. उसके लिए तो उसकी दुनिया उसका बेटा ही था. दिन बीतते गए मगर हसीना के दिल और दिमाग में एक ही चीज थी कि बेटे को छुड़ाना है.कैसे हुई हसीना बानो-दीपा जोसफ की मुलाकातफिर एक दिन फेसबुक देखते-देखते उन्हें दीपा जोसफ का लिखा एक लेख मिला. इसमें दीपा जोसफ ने बताया कि यमन में फांसी की सजा पाने वाली निमिषा प्रिया की कैसे उन्होंने मदद की. हसीना बानो ने एनडीटीवी को बताया कि ये पढ़कर उन्हें एक उम्मीद जगी. उन्होंने गूगल पर दीपा जोसफ के बारे में सर्च किया. पता चला कि वो केरल की रहने वाली हैं और सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील हैं. 30 साल से प्रैक्टिस कर रही हैं. इसके बाद गूगल पर ही उन्हें दीपा के असिस्टेंट का नंबर मिला. हसीना ने तुरंत फोन मिलाया. पर असिस्टेंट ने दीपा से बात कराना जरूरी नहीं समझा. तमाम मिन्नतों के बाद दीपा से बात हुई मगर उन्होंने केस लेने से मना कर दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here