केंचुआ खाद केंचुओं की मदद से तैयार की जाती है और मिट्टी की फर्टिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ फसल की क्वालिटी में भी सुधार करती है. आइए जानते हैं आप केंचुआ खाद कैसे तैयार कर सकते हैं और ये कितने दिनों में बनकर तैयार हो जाती है.आज के समय में किसान केमिकल फर्टिलाइजर पर निर्भर रहने की जगह ऑर्गेनिक फार्मिंग की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं. ऐसी ही एक बेहतरीन जैविक खाद है वर्मी कंपोस्ट, जिसे आम भाषा में केंचुआ खाद भी कहा जाता है. ये खाद केंचुओं की मदद से तैयार की जाती है और मिट्टी की फर्टिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ फसल की क्वालिटी में भी सुधार करती है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि केंचुआ खाद को कैसे तैयार कर सकते हैं. साथ ही ये होती है क्या है और इसके फायदे क्या हैं. इसकी जानकारी यूट्यूब पर @bharatagrihindi नाम के चैनल से शेयर की गई है.
केंचुआ खाद क्या है?
वीडियो में बताया गया है कि केंचुआ खाद एक ऑर्गेनिक खाद है, जो केंचुओं द्वारा जैविक कचरे, बची हुई फसल और गोबर को खाने और पचाने के बाद तैयार होती है. केंचुओं के शरीर से ये पोषक तत्वों से भरपूर खाद में बदल जाती है. आमतौर पर वर्मी कंपोस्ट तैयार होने में लगभग 45 से 60 दिन का समय लगता है.








