UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाली शक्ति दुबे को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की बिलारी तहसील में न्यायिक SDM नियुक्त किया गया है.upsc topper ias shakti dubey: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकारी यूपीएससी टॉपर आईएएस शक्ति दुबे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. यूपी के मुरादाबाद जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 की ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को बिलारी तहसील में SDM (न्यायिक) बनाया गया है. मुरादाबाद जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिले के सात उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है. इसी फेरबदल में सहायक कलेक्टर शक्ति दुबे को न्यायिक SDM बिलारी बनाया गया है. IAS शक्ति दुबे कहां की रहने वाली हैं? होम कैडर यूपी में 2025 बैच की आईएएस शक्ति दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं. उनका परिवार प्रयागराज के नैनी इलाके में रहता है. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी प्रयागराज में ही की. उनकी स्कूली शिक्षा एसएमसी घूरपुर से हुई. उनके पिता देवेंद्र दुबे उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं, जबकि उनकी मां प्रेमा देवी गृहिणी हैं. परिवार में तीन भाई-बहनों में शक्ति सबसे बड़ी हैं. पिता को पुलिस सेवा में काम करते देखकर शक्ति के मन में भी सरकारी सेवा और लोगों की मदद करने की इच्छा जगी. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि BHU में पढ़ाई के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि सरकारी सेवा में रहकर लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. यही सोच आगे चलकर उन्हें सिविल सेवा की ओर ले गई.








