नेपाल में राष्ट्रपति आवास, PM ओली के ऑफिस में प्रदर्शनकारियों ने धावा बोला, जमकर तोड़फोड़

नेपाल में सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे नौजवान शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं. युवा और उग्र होते जा रहे हैं. प्रदर्शनकारी युवा नेपाल राष्‍ट्रपति के निजी आवास तक भी पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री केपी ओली के ऑफिस और निवास पर भी प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया है. काठमांडू के एयरपोर्ट में भी प्रदर्शनकारी घुस गए हैं और आगजनी कर रहे हैं. यहां पहुंच प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ की है. इससे पहले आज सुबह नेपाल की यूएमल यानी नेकपा (एमाले) के नेता रघुवीर महासेठ के जनकपुर स्थित घर पर पथराव किया गया है. नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहानेपाल के कई हिस्सों में मंगलवार को छात्रों के नेतृत्व में नए सिरे से सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए हैं, जो उग्र होता जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक रूप से एकत्र होने पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग की. काठमांडू के कलंकी और बानेश्वर के साथ-साथ ललितपुर जिले के चापागांव-थेचो इलाके से भी प्रदर्शनों की खबरें आईं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here