अलीगढ़ में हादसा: रियल एस्टेट कारोबारी की बेटी की छत से गिरकर मौत, टाइगर अपार्टमेंट में हुई घटना

बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित टाइगर अपार्टमेंट में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रियल एस्टेट कारोबारी अंकुर गोदानी की 25 वर्षीय बेटी प्रांशु गोदानी की छत से गिरने के बाद मौत हो गई।

गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सरसौल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

टाइगर अपार्टमेंट में हुई घटना, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, बेटी की असमय मौत से परिवार में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here