UP PCS 2026: यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब 3 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका

यूपी पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UPPSC PCS Recruitment 2026 के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी है, जो उम्मीदवार UP PCS 2026 के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। अब उन्हें आयोग की ओर से आवेदन करने का अतिरिक्त समय दिया गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 03 अगस्त, 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • इस भर्ती परीक्षा के लिए वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे, जिन्होंने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से अपनी स्नातक पूरी की हो।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आयोग की ओर से आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट देने का भी प्रावधान किया गया है।

इन स्टेप्स को फॉलो करके करें आवेदन

यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि का बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, इमेल आईडी, व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी को दर्ज करें।
  4. फॉर्म भरने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  5. फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

आयोग की ओर से यूपी पीसीएस की परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर सुबह 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक संचालित की जाएगी। पहली शिफ्ट में सामान्य अध्ययन की परीक्षा और दूसरी शिफ्ट में सीसैट की परीक्षा संचालित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here