लापरवाही के मामलों में सबसे बड़ा आर्थिक दंड तेलंगाना के एक ठेकेदार पर लगाया गया, जिस पर वर्ष 2022 में 134.78 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया.केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में बताया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की परियोजनाओं में सड़क, पुल और सुरंगों से जुड़े ढहने या गंभीर क्षति के 55 मामले सामने आए हैं. इन घटनाओं ने देश में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की गुणवत्ता, निगरानी और जवाबदेही को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है.










