अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की 7वें हफ्ते में एंट्री हो गई है और ये अब भी कमाई कर रही है. यहां जान सकते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के 43 दिनों में कितना मुनाफा कमा लिया है. सिनेमाघरों में इन दिनों कई लेटेस्ट फिल्में मौजूद हैं, इनमें आवारापन 2, बंटवारा 1947 से लेकर साउथ की इरुमुडी और विश्वनाथ एंड सन्स शामिल हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर टफ कंप्टीशन के बावजूद अजय देवगन की ‘धमाल 4’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है, भले ही ये चंद लाख ही कमा रही है. इन सबके बीच अजय देवगन की एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म ने सिनेमाघरों में छह हफ्ते भी पूरे कर लिए हैं. चलिए यहां जान लेते हैं इसने रिलीज के 42 दिनों में कितना प्रॉफिट कमा लिया है?










