लखनऊ आज तक इंडिया डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्वैदिक संस्थान लखनऊ के अंतर्गत 250 कर्मचारियों का विभिन्न पदों पर नियुक्ति के संबंध में विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन संख्या 199-201/Estb-III/RMLIMS/2026 के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति का आदेश स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्वैदिक संस्थान को प्राप्त था परंतु दिनांक 15 अक्टूबर 2026 इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच ने श्री संदीप सिंह अन्य के स्टे की आवेदन को स्वीकार करते हुए इस भर्ती पर रोक लगा दिया गया था तथा नियुक्ति न करने के संबंध में विभाग को मान्य हाई कोर्ट द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया था परंतु विभाग द्वारा इस पर आपत्ति करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच में अपनी समस्त नियुक्ति की प्रक्रिया की पुष्टि करते हुए माननीय कोर्ट को यह बताया कि यह समस्त नियमों के साथ कराया गया है तथा नियुक्ति के समस्त मापदंड को संपूर्ण किया गया है माननीय कोर्ट द्वारा यह नियुक्ति की समस्त कॉपी की सूक्ष्म रूप से अवलोकन करने के बाद माननीय हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के एकल खंडपीठ द्वारा नियुक्ति पर स्टे रोक हटा दिया गया तथा कोर्ट द्वारा यह आदेशित किया गया है कि तत्काल प्रभाव से यह नियुक्ति संपूर्ण की जाए और समस्त नियमों का पालन किया जाए ताकि भविष्य में किसी को कोई आपत्ति दर्ज न हो डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्वैदिक संस्थान के मीडिया प्रभारी द्वारा यह बताया गया कि कोर्ट की फैसले की कॉपी अभी विभाग को प्राप्त नहीं हुई है जैसे ही कोर्ट की आदेश की कॉपी स्वास्थ्य विभाग द्वारा हमें प्राप्त होगा हम नियुक्ति की प्रक्रिया हर संभव आरंभ कर देंगे तथा लड़कों की नियुक्ति तत्काल दी जाएगी हमारे द्वारा भविष्य में कोई भी नियुक्ति गैर कानूनी ढंग से नहीं की जाती है परंतु मान्य हाई कोर्ट के आदेश अनुसार हमने इस भारती को स्थगित किया था परंतु आदेश आने के उपरांत नियुक्ति सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा और इसकी पुष्टि समस्त बच्चों के ईमेल द्वारा दे दिया जाएगा










