अखिलेश की समाजवादी विजय यात्रा आज मैनपुरी में, जोरदार तैयारियां

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विजय यात्रा के साथ स्वागत करने को पदाधिकारी तैयार हैं। चुनाव से पहले सपा के बडे़ आयोजन को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। जनसभा को लेकर शहर के मुख्य रास्तों से वाहनों को डायवर्ट किया गया है।

    विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने अपना चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी कर ली है। कई जिलों से होते हुए समाजवादी विलय यात्रा मंगलवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे मैनपुरी शहर में प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत के लिए जिले में जगह-जगह स्वागत की तैयारियां कर ली गई हैं। खासकर शहर में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। करहल चौराहा से भांवत चौराहा होते हुए स्टेशन रोड पर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं।

    लगभग आधा दर्जन स्थानों पर यात्रा के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्यादा उत्सुकता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा को लेकर है। आसपास के कस्‍बों से भी भीड़ का पहुंचना शुरू हो गया है। दोपहर में शहर के क्रिश्चियन मैदान के मंच से अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। पुलिस-प्रशासन ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version