भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत के लिए महिलाओं पर कर रही फोकस, महिलाओं से संपर्क बढ़ाने पर पार्टी दे रही जोर

    भाजपा मधुरम हैरिटेज में महिला संपर्क अभियान कार्यशाला रविवार को मधुरम हैरिटेज में हुई। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चन मिश्रा रहीं। उन्होंने नगर विधानसभा 28 में महिलाओं से संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। विधानसभा प्रभारी प्रिया अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा कि सभी महिलाओं के साथ आगे कैसे कार्य करना है। अर्चना मिश्रा ने महिला कार्यकर्ताओं को उनकी दायित्व और चुनाव के दौरान निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया।

    बताया कि दस-दस की टोलियां घरा-घर जाकर प्रचार-प्रसार करेंगी। ऐसा करने से ही घर-घर पर हमारा संपर्क हो पाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह, प्रभारी मदालस शर्मा, अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना गुप्ता, सुप्रीत सिंह, नीलम जैन, एकता जैन, गौरी जैन, रेखा मदान, नीतू सक्सेना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं, विधानसभा 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने महिला शक्ति से संपर्क साधने के लिए अभियान शुरू करा दिया है। रविवार को भाजपा कार्यालय बुद्धि विहार में देहात विधानसभा की कार्यशाला हुई।

    मुख्य अतिथि भाजपा मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि एकजुट होकर नारी शक्ति से संपर्क करना है। कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा उपाध्यक्ष अंजू लोचब ने कहा कि देहात क्षेत्र में संपर्क बढ़ाने के साथ ही भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बताना है। इसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, देहात विधानसभा प्रभारी विवेक सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पंडित, मदालसा शर्मा, रूपा सिंह, प्रिया पांडे, विभा सरदार, रंजना, रचना, प्रीति कश्यप, शशि किरण, भावना, डा. शशि चौहान, विनीता मल्होत्रा, क्षमा अग्रवाल, सुनीता सैनी, हेमा खत्री, अर्चना शर्मा, रेखा दिवाकर आदि रहीं।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version