महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, आधी आबादी पूछ रही वादों की क्या है गारंटी

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने फीरोजाबाद के सिरसागंज में नारा लगवाकर शुरू किया महिला संवाद। महिलाओं की भीड़ से आई श्वेता ने पूछा आपके वादे की गारंटी क्या है। इस पर प्रियंका बोलीं इसीलिए मैं चाहती हूं कि महिलाएं समझें कि किस तरह की राजनीति हो रही है। इसे बदलें। हम अपनी घोषणाएं पूरी करने का वचन दे रहे हैं। हम गारंटी कार्ड घर घर भेज रहे हैं। गृहणी नेहा ने कहा कि प्रियंका जी ने महिलाओं के लिए नारा दिया है। समस्याएं तो तब खत्म हो जाएंगी जब आप सत्ता में आएंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ने महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देने। गांव में महिलाओं के लिए रोजगार देने और महिलाओं के संम्मान की बात छेड़ी।

    फीरोजाबाद में चूड़ियां बनाने का काम करने वालीं शाइन ने पूछा कि ऐसा कुछ करें कि गांव गांव महिलाओं को रोजगार मिले और बराबरी का हक मिले। प्रियंका बोलीं ये मेहरबानी नहीं आपका हक है। हम भर्तियां कैसे करेंगे रोजगार। कैसे देंगे इस पर प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्दी जारी होगा। यूपी में बड़ी संख्या में नौकरियां खाली हैं। जो परीक्षाएं रदद् हो गई हैं। उन पर प्लान बनाएंगे।

    अधिवक्ता रीना कुशवाहा ने पूछा कि अधिवक्ताओं के लिए किसी सरकार ने नहीं सोचा। कभी भी हत्याएं हो जाती हैं। न पेंशन है और न सुरक्षा। इसके लिए कुछ करें। प्रियंका ने धन्यवाद दिया। पुलिसभर्ती में 25 फीसद भर्ती होगी मुफ्त कानूनी सहायता दी जाएगी। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर कार्रवाई कड़ी होगी। नीतू ने सवाल किया कि महिला आरक्षण बिल अब तक संसद से पास नहीं हुआ है। प्रियंका बोलीं हम ये बिल लेकर आए थे। हम सरकार को मजबूर करेंगे। हमने 40 फीसद टिकट की घोषणा की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की रैली की। अखिलेश ने वादे किए।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version