हिनौती दक्षिणी गांव निवासी होरीलाल राजभर के दो पुत्रों में छोटा पुत्र जय किशन राजभर मंदबुद्धि और जिद्दी स्वभाव का था। बड़ा पुत्र किशन बाहर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जय किशन राजभर बीती रात घर पहुंचा और बकरी बांधने के खपड़ैल नुमा मड़ई में गया और अपने गले में कपड़े का फंदा बनाकर मड़ई के बास के बडेर में बांधकर फांसी लगाकर लटक गया।
चंदौली में स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के हिनौती दक्षिणी गांव निवासी 18 वर्षीय किशोर जय किशन राजभर ने सोमवार की रात गले में कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मंदबुद्धि और जिद्दी था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
हिनौती दक्षिणी गांव निवासी होरीलाल राजभर के दो पुत्रों में छोटा पुत्र जय किशन राजभर मंदबुद्धि और जिद्दी स्वभाव का था। बड़ा पुत्र किशन बाहर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जय किशन राजभर बीती रात घर पहुंचा और बकरी बांधने के खपड़ैल नुमा मड़ई में गया और अपने गले में कपड़े का फंदा बनाकर मड़ई के बास के बडेर में बांधकर फांसी लगाकर लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई।










