प्रेमी से इश्क, सुहाग को धोखा: रात में प्रेमी संग ऐसे हाल में थी पत्नी, अचानक जाग उठा पास में सो रहा पति और.

    रायबरेली में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी के मुताबिक नान्हूं व रेशमा के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार में रोड़ा बनने पर पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति राजेश पासी की हत्या की।

    उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुए राजेश पासी हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है। उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

    दरअसल, प्यार में रोड़ा बनने पर पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति राजेश पासी की हत्या की थी। पहले दोनों ने गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद वारदात को छिपाने के लिए पति को सीएचसी में पहुंचा दिया कि वह बीमार हो गया है, हालांकि पति की पहले ही मौत हो चुकी थी।

    बछरावां पुलिस ने रविवार को ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक युवक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के थुलेंडी गांव निवासी राजेश पासी (35) को 30 मार्च 2023 को सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

    सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की थी। मृतक राजेश की पत्नी रेशमा ने पुलिस को बताया था कि राजेश की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। पुलिस ने युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस भी दंग रह गई, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने युवक की मौत को हत्या मानते हुए जांच शुरू की।

    अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बछरावां कोतवाल नारायण कुशवाहा को हत्या के खुलासे के लिए लगाया गया। कोतवाल और उनकी टीम ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी रेशमा और गांव के ही रहने वाले नान्हूं उर्फ महताब को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    एएसपी के मुताबिक नान्हूं व रेशमा के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नान्हूं अक्सर रेशमा के घर आता-जाता रहता था। घटना वाले दिन 30 मार्च की शाम को नान्हूं शराब लेकर रेशमा के घर आया था। राजेश शराब पीने के बाद सो गया था। तभी रेशमा और नान्हूं आपस में बातचीत करने लगे।

    कुछ देर बाद राजेश ने नान्हूं और रेशमा को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया और विरोध किया। इस पर नान्हूं व रेशमा ने मिलकर गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए राजेश को बीमार बताते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया गया था।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version