आकांक्षा दुबे की तेरहवीं आज, समर सिंह की गिरफ्तारी पर मां बोलीं- सजा दिलाने तक लड़ेंगे लड़ाई

    आकांक्षा की मौत के बाद से ही उनकी मां मधु दुबे लगातार भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही हैं।  समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के बरदहां गांव में आकांक्षा की मां ने कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

    भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आज तेरहवीं है। आकांक्षा की मौत के मामले में आरोपी समर सिंह को पुलिस ने आज ही गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी संजय सिंह अभी भी फरार है। गाजियाबाद कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर समर सिंह को लेकर पुलिस वाराणसी आ रही है। आकांक्षा की तेरहवीं के तैयारियों की बीच समर सिंह की गिरफ्तारी से यह प्रकरण फिर से सुर्खियों में आ गया।

    आकांक्षा की मां मधु दुबे को न्याय की आस जगी है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए, तब ही उन्हें सुकून मिलेगा। मधु दुबे ने कहा कि समर और संजय सिंह को सजा दिलाने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। वहीं आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि न्याय की लड़ाई में यह पहला कदम है।

    हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

    हम लोग आकांक्षी की हत्या की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जबतक पुलिस के द्वारा लिखी गई एफआईआर नहीं बदली जाती। सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिली थीं। उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने कहा कि आकांक्षा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है।

    आकांक्षा की मौत के बाद से ही उनकी मां मधु दुबे लगातार भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही हैं। आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर समर सिंह की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी से गिरफ्तार किया। गाजियाबाद कोर्ट ने समर सिंह को वाराणसी पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर दिया है। पुलिस अब समर सिंह को लेकर वाराणसी रवाना हो गई है।

    समर सिंह की गिरफ्तारी होने के बाद भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के बरदहां गांव में आकांक्षा मां मधु दुबे ने कहा कि समर सिंह और संजय सिंह ने उनकी बेटी को काफी प्रताड़ित किया है। जब तक दोनों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं हो जाएगी। वे राहत की सांस नहीं लेंगी। समर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है, लेकिन उनकी लड़ाई आरोपियों को सजा दिलाने तक जारी रहेगी। अभी भी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त के बाहर है। पुलिस उसे भी गिरफ्तार करें और दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दे। तभी उन्हें और उनके परिवार को न्याय मिल सकेगा।

    सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल में मृत मिली भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।  मुंबई से सारनाथ थाने पहुंची मधु दुबे ने आरोप लगाया कि समर अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था। पैसे हड़प लेता था। उसे किसी और के साथ काम नहीं करने देता था। वह किसी और के साथ काम करती थी तो प्रताड़ित करता था।  बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब आकांक्षा के मोबाइल फोन पर संजय सिंह ने फोन किया था। धमकाया था कि तुम्हारी हत्या करा देंगे।

    बनारस आते थे तो टकटकपुर क्षेत्र में रहते थे

    पुलिस के अनुसार, समर सिंह और आकांक्षा सिंह शूटिंग वगैरह के लिए वाराणसी या इसके आसपास के इलाके में आते थे तो टकटकपुर क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में रुकते थे। तकरीबन तीन साल से दोनों एक-दूसरे के करीब थे और लिव इन रिलेशन में रहते थे। इस बार वेलेंटाइन डे पर आकांक्षा ने समर के साथ फोटो पोस्ट करते हुए हैप्पी वेलेंटाइन डे लिखा था। इसके बाद फरवरी में ही दोनों के बीच अनबन शुरू हुई तो दूरियां बढ़ती ही चली गईं। समर से दूरी की वजह से आकांक्षा दुखी रहती थी और अवसादग्रस्त हो गई थी।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version