रात में बहू की करतूत से पति बेहोश, ससुर के उड़े होश, सुबह जागे तो पता चली हकीकत

    पीलीभीत में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के तीन साल बाद महिला ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उसके ससुरालवालों के होश उड़ गए। पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    पीलीभीत में एक महिला की करतूत से उसके पति और ससुरालवालों के होश उड़ गए। महिला अपने पति और ससुराल वालों को सब्जी में नशा देकर फरार हो गई। वह जेवर, 15 हजार रुपये और बच्ची भी ले गई। पति ने माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

     

    माधोटांडा क्षेत्र के गुलाब टांडा गांव निवासी हरिराम ने बताया कि गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्य घर पर थे। पुत्र सुशील उर्फ गुड्डू की पत्नी आरती ने आलू की सब्जी और अन्य खाना बनाया। सास सत्यवती, ददिया सास चंपा देवी, पति सुशील उर्फ गुड्डू, ननद साक्षी और देवर विशाल ने खाना खाया। हरिराम ने खाना नहीं खाया था।
    सुबह बेसुध मिले परिवार के लोग 
    शुक्रवार सुबह सात बजे हरिराम की आंख खुली तो देखा सभी लोग सो रहे हैं। आवाज देकर उठाना चाहा लेकिन सब बेसुध पड़े थे। बहू आरती को आवाज दी तो उसका कहीं कोई अता-पता नहीं मिला। वह घर से नदारद थी। हरिराम पड़ोसियों की मदद से सभी को माधोटांडा सीएचसी लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिवार वालों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
    अपने मायके भी नहीं गई महिला 

    उपचार के बाद हालत में सुधार आया। बाद में सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हरिराम ने बताया कि बहू के मायके संपर्क किया गया, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची थी। इधर तबीयत ठीक होने के बाद पति सुशील कुमार माधोटांडा थाने पहुंचा। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी आरती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

    सुशील ने बताया कि पत्नी घर में रखे जेवर व 15 हजार रुपये के साथ ही दो साल की बच्ची भी गई है। उसकी तीन साल पहले ही शादी हुई है। आरती सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। माधोटांडा इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version