रामनवमी हिंसा पर ओवैसी का सरकार पर हमला, कहा- मुआवजे की जगह इफ्तार दे रहे हैं, खजूर खा रहे हैं

    ओवैसी ने सोमवार को बिहार हिंसा के लिए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर राज्य में हिंसा हुई, सरकार मुआवजा देने की बात क्यों नहीं कर रही। आप हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने की बजाय इफ्तार पार्टी कर रहे हैं। खजूर खा रहे हैं।

    बिहार में रामनवमी पर हुई हिंसा पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी का कहना है कि बिहार सरकार हिंसा को रोकने में नाकाम रही। हिंसा में घायल हुए लोगों के लिए मुआवजा देने की बात नहीं हो रही है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार कर क्या रही है।

    सेकुलरिज्म की दिलाई याद
    ओवैसी ने सोमवार को बिहार हिंसा के लिए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर राज्य में हिंसा हुई, सरकार मुआवजा देने की बात क्यों नहीं कर रही। चुनाव के दौरान ही आप सेकुलरिज्म की बात क्यों करते हैं। जब आप चुनाव जीत कर सीएम बन जाते हैं, पीएम बन जाते हैं, तो आप सेकुलरिज्म के बारे में क्यों सोचते हैं। आप हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने की बजाय इफ्तार पार्टी कर रहे हैं। खजूर खा रहे हैं।

    सरकार पर बोला हमला
    एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि जब हिंसा पहले से ही प्लान्ड थी, तो सरकार क्यों सो रही थी। घटना पहले 31 मार्च को हुई फिर 1 अप्रैल को दोबारा हिंसा कैसे हो गई। सरकार क्या कर रही थी, पुलिस क्या कर रही थी। प्रशासन क्या कर रहा था। आपने जुलूस की अनुमति दी। भीड़ ने पुलिस के ही सामने एक मदरसा जला दिया, पुलिस वहां खड़े होकर क्या कर रही थी। उन पुलिस वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

    रामनवमी पर दो दिन हुई घटना
    बिहार के बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी के बाद हिंसा हुई थी। बिहारशरीफ में पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। इसमें एक की मौत हो गई। कई घायल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार शाम को हिंसा के बाद यहां 12 राउंड गोलियां चलीं। वहीं, सासाराम में रामनवमी के अगले दिन हुई पत्थरबाजी और आगजनी ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया है। शनिवार को यहां बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए।

    106 गिरफ्तार हुए, बिहार शरीफ में कर्फ्यू
    हिंसा की इन घटनाओं के बाद अब तक कुल 106 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें 80 बिहारशरीफ से जबकि 26 को सासाराम से पकड़ा गया। रोहतास में सरकारी स्कूल और मदरसों को चार अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। बिहार शरीफ में कर्फ्यू लागू है। सासाराम में धारा 144 लागू है।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version