अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक ट्रेन बनी गोमती एक्सप्रेस, महिलाओं ने संभाली कमान

    लखनऊ।नारी को शक्ति स्वरूपा मानते हुए एवं महिला सशक्तिकरण का आवाहन करते हुए प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अनुपालन में आज दिनांक 08.03.24 दिन शुक्रवार को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12419 (गोमती एक्सप्रेस ) के गाड़ी संचालन का कार्य महिलाओं द्वारा संपन्न किया गया | इस गाड़ी में सहायक लोको पॉयलेट एवं ट्रेन मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण कार्य महिला कर्मचारियों द्वारा सम्पन्न किये गए , जिसमे महिला कर्मी सहायक लोको पॉयलेट के रूप में सुश्री प्रीति प्रिया, ट्रेन मैनेजर के रूप में सुश्री राधा यादव ने कार्य किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही मण्डल के मानकनगर स्टेशन पर इस विशेष दिन पर स्टेशन कार्य की पूरी बागडोर महिला कर्मियों श्रीमती एकता सिंह, स्टेशन मास्टर, श्रीमती निगार बानों, पॉइंट्समैन , श्रीमती नीलम कनौजिया, मुख्य वाणिज्य लिपिक, श्रीमती उपमा गुप्ता, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक एवं श्रीमती अंजनी वर्मा, साथ ही मल्हौर स्टेशन पर सुश्री ज्योति दुबे, सीनियर सी.सी.टी.सी.,स्टेशन मास्टर सुभानी सिंह, पॉइंट्समैन में सुश्री लज्जावती एवं गेटमैन सुश्री सलमा आग़ा बेग़ ने कमान संभाली I इसी क्रम में मण्डल के अन्य स्टेशनों तथा विभागों में भी इस दिवस के तहत महिलाकर्मियों ने पूर्णरूप से कार्यभार संभाला I मण्डल रेल प्रबंधक एस. एम. शर्मा ने नारी शक्ति का आवाहन करते हुए इन समस्त महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करके उनका उत्साहवर्धन किया | इसके अतिरिक्त मण्डल रेल प्रबंधक ने चारबाग़ रेलवे स्टेशन तथा मण्डल कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों के साथ संवाद किया तथा महिला कर्मियों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए महिलाकर्मियों के विचारों को साझा किया तथा सभी को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया I इस संवाद कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. संगीता सागर एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, श्रीमती रेखा शर्मा सहित समस्त विभागों की अनेक महिलाकर्मी उपस्थित रहीं I
    मण्डल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने समस्त महिला कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए इस विषय में अगवत कराया कि अपनी अद्भुत क्षमताओ एवं विलक्षण गुणों के कारण नारी को देवतुल्य माना जाता है एवं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में नारी के असीमित योगदान के कारण ही उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की जा सकी है | उन्होंने महिलाओं के त्याग, ममता, बलिदान एवं संघर्ष क्षमता का उल्लेख करते हुए वर्तमान परिवेश में नारियों के महत्त्व एवं भूमिका की विस्तृत चर्चा की |

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version