Home Uncategorized सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे दोस्तों की गाड़ी...

सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे दोस्तों की गाड़ी पेड़ से टकराई, पांच की मौत

सोनीपत के गोहाना में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया.यहां शादी समारोह से लौट रहे दोस्तों की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसके बाद पांच की मौत हो गई,इनमें एक दोस्त गंभीर रूप से घायल है. सभी मृतक दोस्त रोहतक के अलग -अलग गांवों के रहने वाले थे. घटना सोनीपत के गांव घढ़वाल से भावड रोड पर हुई है. घटना की मिली डिटेल के अनुसार, रोहतक के ही गांवों के रहने वाले सभी 6 दोस्त एक शादी समारोह से लौट रहे थे,सब स्कॉर्पियो वाहन पर सवार थे, तभी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई. अचानक हुए हादसे में पांच दोस्तों ने दम तोड़ दिया तो एक दोस्त गंभीर रूप से घायल है.मृतक दोस्तों के नाम अंकुश,दीपक ,साहिल, रोहित और सागर है. हादसे के बाद सोनीपत गोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है. घायलों का खानपुर पीजीआई में इलाज चल रहा है.सोनीपत पुलिस हादसे की गंभीरता से जांच कर रही है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version