Home Uncategorized यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को पार्टी में बुलाने वाले डॉ. ओज को...

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को पार्टी में बुलाने वाले डॉ. ओज को ट्रंप ने कैसे सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी?

पिछले लगभग एक दशक से, एपस्टीन फाइल का इस्तेमाल डेमोक्रेट और रिपब्लिकन द्वारा एक दूसरे पर निशाना साधने के लिए राजनीतिक हथियार के रूप में किया जाता रहा है. इस बीच, ऑनलाइन अटकलों का दौर है और दुनियाभर में इस बात को लेकर अटकलें हैं कि इन फाइल में क्या है और इनमें किसका नाम है या किसका नहीं. ट्रंप के एक करीबी का भी जेफरी से कनेक्शन सामने आया है, जो की सवाल खड़े कर रहा हैवेलेंटाइन डे पार्टी के लिए जेफरी एपस्टीन को भेजा था न्योताएपस्टीन फाइल्स से अब नया धमाका हुआ है. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, पता चला है कि ट्रंप के करीबी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओज़ ने वेलेंटाइन डे पार्टी के लिए जेफरी एपस्टीन को बुलाया था. ये खुलासा अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों से हुआ है. इसके मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में मेडिकेयर और मेडिकेड सेवाओं के प्रशासक डॉ. मेहमत ओज ने 2016 में वैलेंटाइन डे पार्टी के लिए यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को ईमेल के जरिए न्योता भेजा था.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version