ओडिशा के पुरी से एक दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार को एक डेढ़ साल की बच्ची की खुले बोरवेल में गिरने से मौत हो गई. बच्ची खेलते-खलते अस्पताल के पास खुले बोरवेल में गिर गई थी. यह घटना पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल (डीडीएच) के पास हुई. मृतक बच्ची की पहचान पुरी के नरेंद्र कोना मंगला साही के रहने वेल अजय नायक की बेटी सैयारा नायक के रूप में हुई है.नन्ही सैयारा अपने मामा के घर गई हुई थी, तभी पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल परिसर में बन रही नई इमारत के पास खोदे गए खुले बोरवेल में फिसलकर गिर गई. उसके मामा का घर बोरवेल के पास ही था. बच्ची के मामा और परिवार के अन्य सदस्यों को जैसे ही पता चला कि बच्ची बोरवेल में गिर गई है, उन्होंने तुरंत उसे बचाया और सरकारी अस्पताल लकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.सुरक्षा उपायों को लेकर उठ रहे गंभीर सवालआसपास के लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. चिंता इस बात की भी है कि क्या इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त सावधानी बरती गई थी, खासकर अस्पताल परिसर जैसे सार्वजनिक स्थान पर. पुलिस ने बच्ची की मौत की पुष्टि कर मामले की जांच शुरू कर दी है. उम्मीद जताई जा रही है कि अधिकारियों द्वारा खुले बोरवेल के लिए ज़िम्मेदारी की जांच करने के साथ ही निर्माण स्थलों पर सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.
