Home Uncategorized लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने फिर रणवीर सिंह और रोहित...

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने फिर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को धमकी, ऑडियो वायरल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर फिल्म अभिनेता रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को धमकी दी है. बिश्नोई गैंग का गुर्गा हैरी बॉक्सर का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर और रोहित को धमकी दे रहा है. मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने दावा किया है कि इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि की जांच की जा रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच के सीनियर अधिकारी ने दावा किया कि इस ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. अधिकारी ने आगे बताया की इसकी जांच कर रहे हैं. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी. इस फायरिंग में भी बिश्नोई गैंग का नाम आया था. हालांकि, पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि अब हालात बदल चुके हैं. लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद ये गैंग अब कमजोर हो चुका है. मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि कुछ लोग इनके नाम पर डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हों. मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दिए जाने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, एक वॉयस नोट के जरिए उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि यह वॉयस मैसेज गैंग से जुड़े बताए जा रहे शख्स ‘हैरी बॉक्सर’ की आवाज से मेल खाता है. हालांकि अधिकारी अभी बाकी तकनीकी और डिजिटल सबूत जुटाने में लगे हैं ताकि पूरे मामले की पुख्ता पुष्टि की जा सके.रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गईबताया जा रहा है कि यह धमकी सीधे रणवीर सिंह को नहीं, बल्कि उनके मैनेजर के मोबाइल नंबर पर भेजी गई थी. यह वॉयस नोट उस वक्त आया जब फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना सुर्खियों में थी. धमकी सामने आने के बाद एहतियातन रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच ने उनके मैनेजर का बयान भी दर्ज किया है. सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वॉयस नोट किस डिवाइस और नेटवर्क से भेजा गया.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version