ग्रेटर नोएडा स्तिथ एसटीएफ नोएडा यूनिट ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है.एसटीएफ ने इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है.खास बात यह है कि इन्हीं आरोपियों के कब्जे से वह मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है,जो नोएडा के विभिन्न स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल से जुड़े रिकवरी मेल में प्रयोग किया गया था.गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल और भारत के नागरिक शामिल हैं,जो गाजियाबाद के इंदिरापुरम और ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी क्षेत्र में रहकर कॉल सेंटर के रूप में अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क संचालित कर रहे थे.नोएडा की स्कूलों को धमकी देने वाले भी यही अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नोएडा राजकुमार मिश्र का कहना है कि 23 जनवरी को जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए थे.इस मामले में साइबर क्राइम थाना गौतमबुद्धनगर में बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ नोएडा इकाई को जांच सौंपी गई.जांच में सामने आया कि धमकी भरा मेल यूएसए से ओरिजिनेट हुआ था.हालांकि तकनीकी पड़ताल में यह भी पता चला कि उससे जुड़ा रिकवरी ई-मेल बांग्लादेश और भारत से लिंक था.आगे की जांच में रिकवरी मेल का कनेक्शन थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी इलाके से जुड़ा पाया गया.इसी के आधार पर शुक्रवार को एसटीएफ ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
