कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और उसी मुद्दे पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज यानी 5 मई को बैठक करेगी. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा परिषद बंद कमरे में पाकिस्तान और भारत के बीच के मौजूदा हालत पर विचार-विमर्श करेगा. इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा था कि वह सुरक्षा परिषद को “भारत की आक्रामक कार्रवाइयों, उकसावों और भड़काऊ बयानों” के बारे में सूचना देगा. इसमें कहा गया है, ”पाकिस्तान सिंधु जल संधि को निलंबित करने की भारत की अवैध कार्रवाइयों को विशेष रूप से उजागर करेगा.” साथ ही कहा गया है कि हम यह भी स्पष्ट करेंगे कि नई दिल्ली की कार्रवाइयां क्षेत्र में “शांति और सुरक्षा” को कैसे खतरे में डाल रही हैं
Home Uncategorized भारत-पाकिस्तान तनाव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आज, आखिर इस्लामाबाद...










