राहुल गांधी भारतीय हैं या ब्रिटिश? इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज केंद्र सरकार दाखिल करेगी जवाब

राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रहे मामले में आज फैसला आ सकता है. बता दें कि इस मामले में पिछली सुनवाई 21 अप्रैल को हुई थी. दरअसल, राहुल गांधी भारतीय हैं या फिर ब्रिटिश नागरिक हैं इसको लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला चल रहा है. पिछली सुनवाई में अदालत ने केंद्र सरकार से कहा था कि वो बताएं कि राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं कि नहीं. पिछली सुनवाई में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सूर्यभान पांडेय ने केंद्र की ओर से स्थिति रिपोर्ट पेश की, लेकिन कोर्ट ने उसे अपर्याप्त मानते हुए सख्त टिप्पणी की और कहा, “यह मामला राष्ट्रीय महत्व का है, देरी नहीं चलेगी”. 1 जुलाई, 2024 को कर्नाटक के वकील और भाजपा नेता एस विग्नेश शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी. इसमें उन्होंने राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता होने का भी आरोप लगाया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here