Home Uncategorized टेम्पो पर लटक कर चाचा ने हवा में किया ऐसा कारनामा, हैरान...

टेम्पो पर लटक कर चाचा ने हवा में किया ऐसा कारनामा, हैरान हो जाएंगे जिम करने वाले, यूजर्स बोले – ये देसी घी का कमाल है

सोशल मीडिया पर आपको कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें देखकर आपको खूब हंसी आती होगी, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद हंसी तो आती ही है, लेकिन दिमाग भी घूम जाता है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स टेम्पो में अलग ही तरह का स्टंट कर रहा है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे, आखिर शख्स ये कर कैसे रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘देसी घी की ताकत’, जिसके बाद एक शख्स को दिखाया गया है, जो टेम्पो पर खड़ा है और एक रॉड के सहारे हवा में लटककर अपने शरीर को गोल- गोल घुमा रहा है, जैसे कि आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं.बता दें, जिस तरह से शख्स अपने शरीर को घुमा रहा है, वह बिल्कुल भी आसान नहीं है, जो लोग जिम जाते हैं और खूब एक्सरसाइज करते है, उनके लिए भी ऐसा कुछ कर पाना काफी मुश्किल है, लेकिन शख्स इसे मक्खन की तरह कर रहा है. हालांकि देखने में शख्स बिल्कुल भी फिट नहीं लग रहा है, लेकिन जिस तरह से वह एक रॉड के सहारे अपनी शरीर को घुमा रहा है उसे देखकर लग रहा है कि वह अंदर से काफी फिट है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version