Home दुःखद बीमारी, बेबसी और… 81 साल के बुजुर्ग ने 74 साल पत्नी का...

बीमारी, बेबसी और… 81 साल के बुजुर्ग ने 74 साल पत्नी का गला काटा,फिर की सुसाइड की कोशिश

साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले पति-पत्नी बुढ़ापे में एक-दूसरे का बड़ा सहारा होते हैं, लेकिन मुंबई में एक 81 साल के बुजुर्ग ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसे सुनकर सबके रौंगटे खड़े हो गए. अपनी पत्नी का गला चाकू से काट दिया और खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी बीमार रहते थे और उनका बेटा भी है. जिस समय ये घटना हुई बुजुर्ग का बेटा घर पर नहीं था. जानें पूरा मामला81 वर्षीय बुजुर्ग ने उठाया ये कदमबता दें कि मुंबई के वसई निवासी 81 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 74 वर्षीय पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया. इस घटना की जानकारी मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस ने दी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी दोनों लंबे समय से बीमार थे. दोनों गर्दन, पीठ, घुटने और अन्य बीमारियों से पीड़ित बताए जा रहे हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version