Home खास खबर मुक्का मार तुम्हारा मुंह तोड़ दूंगा…जब डिनर पार्टी में आपस में भिड़...

मुक्का मार तुम्हारा मुंह तोड़ दूंगा…जब डिनर पार्टी में आपस में भिड़ गए ट्रंप के दो खासमखास

जब से डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में राष्ट्रपति का पद संभाला है तब से वो लगातार अपने बयानों और टैरिफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. शायद ही कोई दिन ऐसा जाता है जिस दिन खबरों में उनकी चर्चा न हों. अब एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वो खुद वजह नहीं है बल्कि इस बार उनकी चर्चा उनके खासमखास लोगों की वजह से हो रही है. वॉशिंगटन डीसी में आयोजित एक स्पेशल डिनर में अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट और फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी के निदेशक बिल पल्टे के बीच तीखी बहस हो गई, नौबत ये आन पड़ी कि मामला हाथपाई तक पहुंचने वाला था, गनीमत ये रही कि मामला बढ़ने से रोक लिया गयासीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बेसेंट ने पल्टे पर आरोप लगाया कि वह ट्रंप से उनके खिलाफ निजी तौर पर बुराई कर रहे हैं. बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच ठन गई और बहस इतनी बढ़ गई कि बेसेंट ने बिल पल्टे को गाली देते हुए कहा, “या तो ये यहां से चला जाए, या मैं चला जाता हूं.” उन्होंने पल्टे को बाहर चलने की धमकी भी दी. पॉलिटिको के अनुसार, यह झड़प 3 अगस्त, 2025 को हुई, जब वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने पुल्टे को “मुंह पर मुक्का मारने” की धमकी दी थी. मामले को तूल पकड़ा देख क्लब के को-फाउंडर ने बीच में आकर किसी तरह माहौल का शांत कराया. हालांकि, दोनों अधिकारी अंत तक डिनर में मौजूद रहे, जिसमें करीब 30 लोग शामिल थे, जिनमें कई ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी थे.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version