Home खास खबर अमेरिका वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल तेल बेचेगा, जानें भारत को दिए...

अमेरिका वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल तेल बेचेगा, जानें भारत को दिए जाने पर क्या था जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है अमेरिका वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल तेल बेचेगा. उसने ये भी संकेत दिया है कि वह भारत को इस तेल की खरीद की अनुमति देने के लिए तैयार है. ये बात ट्रंप प्रशासन के एक सीनियर अधिकारी ने कही. वहीं ट्रंप ने तेल बेचने वाली बात वेनेजुएला में तेल प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए अमेरिकी तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक में कही.जब यह सवाल पूछा गया कि भारत की तेजी से विशाल ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए क्या अमेरिका उसे वेनेजुएला का कच्चा तेल खरीदने की परमिशन फिर से देने के लिए तैयार है तो इस पर अधिकारी ने हां में जवाब देते हुए कहा कि इसके बारीक पहलुओं पर काम किया जा रहा है.अमेरिका 50 मिलियन बैरल कच्चा तेल बेचना शुरू करेगाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ज़रूरी क्षमता और इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाने के लिए हमारी बड़ी तेल कंपनियां कम से कम 100 बिलियन डॉलर खर्च कर रही हैं. वेनेजुएला भी इस बात पर सहमत हो गया है कि अमेरिका तुरंत 50 मिलियन बैरल कच्चे तेल की रिफाइनिंग और बिक्री शुरू करेगा जो अनिश्चित काल तक जारी रहेगा, हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं. सभी कंपनियां वेनेजुएला को फिर से पटरी पर लाने और उसकी अर्थव्यवस्था को बहाल करने में महत्वपूर्ण साझेदार होंगी, और अपनी कंपनी, अपने लोगों और अमेरिकी लोगों के लिए भी बहुत ज़्यादा दौलत पैदा करेंगी.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version