छत्तीसगढ़ के नारायणपुर पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक अहम सफलता हाथ लगी है. अबूझमाड़ के ब्लॉक मुख्यालय ओरछा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई IED निर्माण सामग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है. यह सफलता नारायणपुर पुलिस और ITBP की 29वीं वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई में मिली है.गुप्त सूचना के आधार पर चला सर्च ऑपरेशनपुलिस के अनुसार, 2 फरवरी 2026 को मिली विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर पुलिस और ITBP की 29वीं वाहिनी ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. यह अभियान अबूझमाड़ के ग्राम कांगाली, मंडोली, आसनार और ओरछा के घने जंगलों में चलाया गया.जमीन में छिपाकर रखी गई थी IED सामग्रीसर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में IED निर्माण सामग्री बरामद की गई. बरामद सामग्री में प्रेशर कुकर, बिजली वायर, रस्सी, चार्जर, बैटरियां, पेंसिल सेल, पाइप, इंजन ऑयल सहित अन्य विस्फोटक उपकरण बनाने में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं शामिल हैं.विधिवत जप्त कर थाना लाया गया सामानसुरक्षा की दृष्टि से पूरी सामग्री को विधिवत जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया और बाद में सुरक्षित रूप से थाना ओरछा लाया गया. इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
