Home Uncategorized शादियों में कार पार्क करने के बहाने गाड़ी चुराने वाले गिरोह का...

शादियों में कार पार्क करने के बहाने गाड़ी चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

अगर आप भी शादियों में शामिल होने जाते हैं और आदतन अपनी गाड़ी पार्क करने के लिए किसी भी अंजान को कार की चाबी थमा देते हैं तो आप जरा अलर्ट हो जाइये. दरअसल, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो शादियों में गाड़ियों को पार्क करने के बहाने कार की चोरी करता था. ग्रेटर नोएडा की थाना सूरजपुर पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन चोरों के पास से एक डस्टर कार भी बरामद की है. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने माना है कि वो अगले कुछ दिनों में ऐसी कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम देने की योजना थी लेकिन इससे पहले की वो चोरी की और घटनाओं को अंजाम दे पाते, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवनीत ,इरफान ,रवि और वी नरेश के रूप में की है. इन सभी आरोपियों को लखनावली रोड़ से गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, 1 फरवरी को दिल्ली निवासी एक महिला सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक शादी शामिल होने ग्रेटर नोएडा स्थित मैरिज हॉल अपनी कार डस्टर से पहुंची थी. वहां पर पार्किंग करने वाले चार लोगो को अपनी कार की चाबी दी और काउंटर से टोकन प्राप्त कर लिया. लेकिन जब महिला ने प्रोग्राम खत्म होने के बाद अपनी कार वापस निकालने के लिए पार्किंग में टोकन दिया तो पार्किंग में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि उनकी कार तो यहां है ही नहीं. इसके बाद जब पार्किंग की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो उसमें आरोपी महिला की कार को लेकर जाते दिखे.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version