दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ‘सिख फॉर जस्टिस’ के दो स्लीपर सेल को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों ने 26 जनवरी के ठीक पहले दिल्ली की दो जगहों पर प्रो खालिस्तान नारे लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश की थी. यह लिखने के लिए दोनों आरोपियों को आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दो लाख रुपये का लालच दिया था. पुलिस के मुताबिक, यह पूरी साजिश कनाडा में बैठकर रची गई थी. कनाडा में मौजूद पन्नु के एक करीबी ने बलजिंदर और रोहित उर्फ कीरथ को यह काम करने के लिए अपने साथ शामिल किया था. बलजिंदर दिल्ली में एम्बुलेंस चलाता है जबकि रोहित उसका साथी है. 2 लाख रुपये का लालच देकर साजिश में किया शामिलपुलिस ने बताया कि तिलक नगर का रहने वाला मास्टरमाइंड 26 जनवरी के कुछ दिन पहले ही कनाडा चला गया था, जो सीधे पन्नु के टच में था. पुलिस को पन्नु के कुछ और करीबियों की तलाश जारी है.
