Home Uncategorized मुंबई में दिव्यांग युवती से रेप पर बड़ा खुलासा,17 लोगों के DNA...

मुंबई में दिव्यांग युवती से रेप पर बड़ा खुलासा,17 लोगों के DNA टेस्ट हुए,पिता ही निकला रेपिस्ट

साउथ मुंबई इलाके से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपनी 20 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया. रेप के आरोप में कफ परेड पुलिस ने 50 वर्षीय पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता दिव्यांग है और बोल-सुन तक नहीं सकती. जांच में यह भी सामने आया है कि मानसिक रूप से असमर्थ पीड़िता पांच महीने की गर्भवती भी है. डीएनए जांच रिपोर्ट में गर्भ में पल रहे भ्रूण का डीएनए पिता से मैच होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला पिछले साल सितंबर में सामने आया,जब पीड़िता ने अपनी दादी से पेट में अजीब परेशानी की शिकायत की। उसने इशारों में बताया कि ऐसा लग रहा है कि उसके पेट में कीड़े चल रहे हैं. इसके बाद उसे कामा अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां मेडिकल जांच में पता चला कि वह करीब पांच महीने की गर्भवती है.अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कफ परेड पुलिस को इसकी सूचना दी.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version