Home Uncategorized इश्क में ये कैसा इंतकाम? महिला ने अपने ‘प्रेमी’ की गर्लफ्रैंड के...

इश्क में ये कैसा इंतकाम? महिला ने अपने ‘प्रेमी’ की गर्लफ्रैंड के चेहरे पर मार दी गोली, ले ली जान

इश्क में अंधा शख्स किस इंतेहा तक जा सकता है, इसकी खौफनाक नजीर मुंबई से सामने आई है. मुंबई में एक शख्स की दो प्रेमिका के बीच अनबन ने एक खतरनाक मोड़ लिया. पहली प्रेमिका ने दूसरी गर्लफ्रेंड को बुलाया और उसके चेहरे पर गोली मार दी. गोली उसके चेहरे से पार करते हुए निकल गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. शिवाजी नगर के फुरकानिया इलाके में मंगलवार दोपहर हुई 19 वर्षीय शिफा की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी मुंबई पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे में सुलझा ली.शुरू में इसे एक संदिग्ध महिला हमलावर की वारदात माना जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि इसके पीछे प्रेम, जलन और बदले की साजिश छिपी थी.10 फरवरी, मंगलवार को इलाके में अचानक गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया. शिफा को करीब से गोली मारी गई थी. गंभीर रूप से घायल युवती ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. दिनदहाड़े गोलीकांड ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए.शिवाजी नगर पुलिस ने तत्काल तफ्तीश शुरू की. CCTV फुटेज, तकनीकी सर्विलांस, और मुखबिरों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक 25 वर्षीय महिला और उसके 23 वर्षीय पुरुष साथी को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि यह हत्या लव ट्रायंगल और आपसी विवाद का नतीजा थी. महिला आरोपी को शंका थी कि 19 वर्षीय शिफा उसके बॉयफ्रेंड के नजदीक आ रही है, जिसके चलते पूरी वारदात रची गई.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version