विधायक फतेह बहादुर और उनके सहयोगियों को मिली जान से मारने की धमकी, कैंपियरगंज के बदमाश ने की वीडियो कॉल

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व कैंपियरगंज क्षेत्र के विधायक फतेह बहादुर सिंह उनके सहयोगियों को जान से मारने की धमकी मिली है। कैंपियरगज क्षेत्र के रहने वाले जिस आरोपित ने धमकी दी है उसकी लोकेशन इटारसी (मध्य प्रदेश) में मिली है। इंटरनेट मीडिया पर धमकी देने का अाडियो प्रसारित हो रहा है। धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रामचौरा निवासी सूरज के मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह, उनके प्रतिनिधि गणेशदत्त त्रिपाठी, सहयोगी समशेर सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह समेत कई लोगों को आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए नौ मई तक जान से मारने की धमकी भी दी।

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

6.46 मिनट का यह आडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित के अनुसार, इस धमकी के बाद उनका परिवार सहम गया है। उनके पिता, जो हृदय रोग से पीड़ित हैं, की तबीयत भी बिगड़ गई है।

पुलिस ने आरोपित रजनीकांत, उसके परिवार और सहयोगियों के विरुद्ध धमकी देने व अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि धमकी भरे आडियो की जांच करने के साथ ही आरोपित के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here