योगी मंत्रिमंडल के रविवार को होने वाले विस्तार को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज किया है। उन्होंने मंत्रिमंडल में महिलाओं को आरक्षण देने की भी मांग उठाई है।
सपा प्रमुख ने शनिवार को एक्स पर लिखा, दिल्ली से पर्ची आ गयी क्या? सुना है यूपी में कैबिनेट का विस्तार हो रहा है या यू कहें कि मुख्यमंत्री की शक्ति का ‘कटाव-छटाव’ हो रहा है। जिनका मंत्रिमंडल है, उनसे भी तो कोई पूछ ले। हमारी मांग है कि यूपी के मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं को आरक्षण दिया जाए।
उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पर तंज करते हुए आगे लिखा, वैसे ये सवाल भी कुलबुला रहा है: ‘अगल-बगल’ की जोड़ी का कुछ हला-भला होगा या फिर वो ‘अगलें-बगलें’ ही झांकते रह जाएंगे या सिर्फ़ रील बनाते…।










