Home उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- अब की बार...

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- अब की बार किसी दल की नहीं, PDA की सरकार बनेगी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इस बार किसी दल की नहीं बल्कि एक समुदाय की सरकार बनेगी, उस समुदाय का नाम है पीडीए।

पीडीए में देश के सभी समाजों की आबादी के वो 95 पीडीए लोग शामिल हैं, जो पीड़ित, दुखी, अपमानित हैं। पीडीए का आंदोलन वर्चस्ववाद और भेदभाव के खिलाफ नई आजादी का आंदोलन है, जिससे कि संविधान और आरक्षण बचा रहे।

गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक में सपा प्रमुख ने कहा कि वर्ष 2027 में पीडीए की सरकार बनाने के लिए हम उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहने के लिए तैयार कर चुके हैं, जिससे हमारे साथ एलायंस में जो भी चुनाव लड़े, उसे हमारी मजबूत संगठनात्मक शक्ति का पूरा फायदा मिले, क्योंकि बात सीट की नहीं, जीत की है।

पीडीए आंदोलन का परम लक्ष्य है, सामाजिक न्याय का राज स्थापित करना। इसीलिए पीडीए देशभक्ति का नया उद्घोष है, हमारी सब देशभक्तों से अपील है कि वे पीडीए आंदोलन से जुड़ें।

मतदाता सूची से डुप्लीकेट नाम हटवाने की मांग

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को ज्ञापन भेजकर मतदाता सूची में दर्ज डुप्लीकेट मतदाता, मृतक मतदाता, अनुपस्थित मतदाता, शिफ्टेड मतदाताओं का नाम हटवाने की मांग की है।

ज्ञापन में उदाहरणों के साथ कहा गया है कि मैनपुरी, श्रावस्ती, झांसी आदि जिलों के विधान सभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे नाम शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version