जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों राहत! दिल्ली सरकार ने FIR वापस लेने का किया फैसला, पुलिस को दिए निर्देश

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर NEET (UG) पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन से जुड़े प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली सरकार ने 30 जुलाई को साफ कर दिया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके साथ ही इस मामले में दर्ज 13 FIR को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया है।

 हालांकि सरकार ने यह भी साफ किया है कि जिन लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड है या जो हिंसक गतिविधियों में शामिल पाए गए, उन्हें इस राहत का फायदा नहीं मिलेगा। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद लिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here