Home खास खबर उज्जैन में रतलाम-कोटा पैसेंजर पर टूटकर गिरी ओएचई लाइन, इंजन में लगी...

उज्जैन में रतलाम-कोटा पैसेंजर पर टूटकर गिरी ओएचई लाइन, इंजन में लगी आग; चलती ट्रेन से कूदे यात्री

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। उज्जैन के माहिदपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां से गुजर रही रतलाम-कोटा पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन पर 25 हजार केवी की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन टूटकर गिर गई। इससे इंजन के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। हादसे के समय ट्रेन चल रही थी।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घबराहट में अनेक यात्री बोगियों से नीचे कूछ गए, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंजन से आग की लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

दो घंटे बाधित रहा रेल आवागमन

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे ने प्रभावित ट्रैक पर बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान दो घंटे तक इस ट्रैक पर आवागमन बाधित रहा। रेलवे कर्मचारियों ने टूटी हुई ओवरहेड लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया, जिसके बाद धीरे-धीरे रेल यातायात सामान्य हो सका।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version