सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics

लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के 8 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनसे कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की.एनसीपी-एसपी के सांसदों और पीएम मोदी की मुलाकात सोमवार (10 अगस्त, 2026) को संसद स्थित प्रधानमंत्री के कार्यालय में हुई, जहां NCP-SP सांसदों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति और महात्मा ज्योतिराव फूले की पगड़ी देकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया.संसद के मानसून सत्र के बीच एनसीपी-एसपी सांसदों ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उनसे बाढ़, भारी वर्षा के साथ महाराष्ट्र के किसानों की ऋण माफी समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की. पार्टी सांसद नीलेश ज्ञानदेव लांके ने कहा कि हमने सबसे पहले पीएम मोदी से अपने किसानों की ऋण माफी की मांग की. भारी बारिश से हुए नुकसानों का मुआवजा उन्हें अभी तक नहीं मिला है, इसलिए ऋण माफी बहुत जरूरी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here