Yogendra Yadav On Students protest: झारखंड में छात्रों के आंदोलन और विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज पर योगेंद्र यादव ने सरकार से संवाद कर छात्रों की मांगों का समयबद्ध समाधान निकालने की अपील की. रांची में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. सोमवार (10 अगस्त) को विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों में नाराजगी देखने को मिली. इसी बीच राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए झारखंड सरकार से बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की है.
