Home खास खबर भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला...

भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना

VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि संघ के नेताओं को जोकर कहना राहुल गांधी की मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र शालीनता की अभिव्यक्ति है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर आरएसएस पर लगाए गए आरोपों का विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने जवाब दिया है. VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि RSS दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और RSS को ‘जोकरों का समूह’ करार दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके दिमाग में यह बात घर कर गई है कि गले मिलना ही विदेश नीति है. इस पर आलोक कुमार ने कहा कि संघ के नेताओं को जोकर कहना राहुल गांधी का मानसिक दिवालियापन है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version