Home खास खबर स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों...

स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

Independence Day 2026: जम्मू में सुरक्षा बल इस समय पाकिस्तान से सटी लाइन ऑफ कंट्रोल और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष अभियान चला रहे हैं ताकि पाकिस्तान अपनी नापाक सदस्यों को अंजाम तक न पहुंचा सकें. स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पाकिस्तान की हर नापाक साजिश को नाकाम करने के लिए जम्मू में सुरक्षा वालों ने पाकिस्तान से सटी सीमा पर विशेष ऑपरेशन चलाए हैं. जम्मू पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे है. खुफिया एजेंसियों ने एक जनरल अलर्ट जारी करते हुए यह चेताया है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन पाकिस्तान जम्मू में सरहद से लेकर शहर तक किसी नापाक साजिश को अंजाम दे सकता है. अपनी नापाक सदस्यों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान ड्रोन का भी सहारा ले सकता है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version