तानिया भट्टाचार्य की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि हाल ही में दो पत्र मिले, जिनमें गंभीर धमकियां दी गई थीं. इन पत्रों के सामने आने के बाद गांगुली, उनके परिवार और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को कथित तौर पर धमकी भरे पत्र मिलने का मामला सामने आया है. इस मामले में उनकी निजी सचिव तानिया भट्टाचार्य ने ठाकुरपुकुर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में सौरव गांगुली, उनकी पत्नी डोना गांगुली और उनके साथ काम करने वाले स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है.










