गरबा पर AIMIM नेता बोले, ‘मुसलमानों को ऐसी जगह क्यों जाना जहां…’

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने गरबा विवाद को लेकर कहा कि मुसलमानों को गरबा में जाने की क्या जरूरत है? ऐसी जगहों पर क्यों जाना जहाँ आपकी इज्जत पर सवाल उठे.गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की एंट्री बैन करने के वीएचपी के रुख पर राजनीति गरमाई हुई है. एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने अब खुद ही गरबा इवेंट में शामिल होने से मुसलमानों को बचने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि ऐसी जगहों पर क्यों जाना जहां आपकी इज्जत पर सवाल उठे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here