IND vs WI 2nd T20 Highlights: रांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. भारतीय टीम 249 रन बनाकर भी हार गईरांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. अक्षर पटेल से लेकर कुलदीप यादव और नमन धीर, सभी स्पिन गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे. जब गेंदबाजी आई तो कोच गंभीर और कप्तान अय्यर ने कई रणनीति भी बनाईं, लेकिन रांची की ओस और शाई होप के जुझारूपन ने उनके सारे दांव पेंच पर पानी फेर दिया.
