Home देश SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले...

SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव

DMRC ने पहले 57 दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला किया था. अब फैसले में बदलाव किया है और 45 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेंगे.सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद DMRC ने एडवाइजरी में बदलाव किया है. अब 45 मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रहेंगे. नई एडवाइजरी के मुताबिक, 9 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेंगे. पहले 57 मेट्रो स्टेशन को बंद करने का फैसला लिया गया था. अब फैसले में बदलाव हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर शुक्रवार (9 अक्टूबर) को सुनवाई के दौरान कहा था कि सब कुछ ठप नहीं कर सकते.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version