यूपी: कांग्रेस की दो टूक- आठ अगस्त को अपने तय समय पर प्रयागराज आएंगे राहुल, युवाओं को लामबंद करेगी पार्टी

Rahul Gandhi in Prayagraj: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज (छात्र- युवा संवाद) कार्यक्रम को निरस्त करने के मामले को पार्टी जनता के बीच ले जाएगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज (छात्र- युवा संवाद) कार्यक्रम को निरस्त करने के मामले को पार्टी जनता के बीच ले जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में न सिर्फ राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाया जाएगा बल्कि ऐन मौके पर कार्यक्रम निरस्त करने के मामले को भी बताया जाएगा। इस रणनीति के जरिए पार्टी युवाओं को लामबंद करेगी कांग्रेस लगातार युवाओं को एकजुट करने में जुटी है। इसी रणनीति के तहत विभिन्न स्थानों पर छात्र गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक होने, नौकरियों को खत्म करने, संविदा भर्ती जैसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इसी रणनीति के तहत आठ अगस्त को प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन केपी ग्राउंड पर किया जा र हा है।केपी ट्रस्ट की ओर से विभिन्न कारण बताते हुए कार्यक्रम रद्द करने के लिए कहा गया है, लेकिन कांग्रेस इस कार्यक्रम को लेकर अड़ी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि निर्धारित समय पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचेंगे। किसी भी कीमत पर कार्यक्रम रद्द नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है और इसमें किसी पार्टी का झंडा या राजनीतिक गतिविधियां नहीं होंगी, बल्कि केवल छात्रों के मुद्दों की बात होगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के संदेश को जन- जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए हर विधानसभा में होने वाले सम्मेलन में उनका संदेश जनता को सुनाया जाएगा। इन सम्मेलनों में यह भी बताया जाएगा कि किस तरह से राहुल गांधी के कार्यक्रम को रद्द करने की षड़यंत्र किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं और छात्रों के मुददों को नहीं उठाने देना चाहती है। यही वजह है कि हर स्थान पर ऐन मौके पर कार्यक्रम रद्द कराने का प्रयास किया जाता है, लेकिन प्रयागराज में हर हाल में कार्यक्रम होगा। पार्टी ने इसके लिए पुख्ता तैयारी की है। आठ अगस्त को राहुल गांधी दोपहर 2:00 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर 3:15 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। शाम 5:30 से 6:15 बजे तक आनंद भवन/स्वराज भवन में विश्राम करेंगे। फिर शाम 6:00 से 8:30 बजे तक केपी ग्राउंड में छात्रों के बीच रहेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here